Trending
Saturday, 2025 February 08
Veg REcipes: जोधपुर की फेमस प्याज की कचोरी बनाने की विधि हिन्दी मे।
Veg Recipe / 2023/04/22

जोधपुर की फेमस प्याज की कचोरी।


कचोरी खाना सबको पसंद है। कचोरी बहुत टाइप की बनतीं है। उनमे से एक प्याज की कचोरी भी है। औऱ बात जब जोधपुर की आ जाए तब तो बस दिमाग में प्याज की कचोरी ही आती है। जोधपुर के प्याज की कचोरी की बात ही कुछ एसी है। जो भी जोधपुर जाता है। वहा की प्याज की कचोरी खाय बिना नहीं आता। अब आप भी अपने घर मे जोधपुर के टेस्ट वाली प्याज की कचोरी बना सकते है। 

कचोरी बनाने की सामग्री। 
  1. सौंफ 50 ग्राम
  2. जीरा 50 ग्राम 
  3. धनिया 50 ग्राम 
  4. प्याज 1 kg
  5. धनिया पत्ता
  6. आलू 2
  7. मैदा 250 ग्राम
  8. तेल तलने के लिए
  9. अजवाईन 3 चम्मच 
  10. तेल 4 बड़ी चम्मच( मोवन) के लिए

कचोरी बनाने के विधि
1 . कचोरी बनाने के लिए सबसे पहले हमे आलू को उबालकर रखना है। उबालें हुए आलू को छील कर दबा दे। 
2. प्याज को बारीक काटकर रखे। 
3. सौंफ, जीरा, धनिया को धीमी आंच पर एक कढ़ाई में भुने। भूनने के बाद इन्हें मिक्सचर में दरदरा पीसे।
4. मैदे के आटे को एक थाली में ले। उसमे नमक डाले। औऱ उसमे तेल डाले। औऱ अजवाईन को हाथ से मसले फिर आटे में डाले। अब आटे को अच्छे से मिक्स करे। जब आटे में तेल अच्छे से मिक्स हो जाये तब आटे को गुंथे। 
5. एक कढ़ाई ले। कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डाले। अब जो सौंफ, जीरा और धनिया दरदरा पीसकर रखा था वो तेल में डाले। अब प्याज को कढ़ाई में डाले। जब प्याज पक जाए तब उसमे आलू डाले। औऱ लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, धनिया पावडर, धनिया पत्ता, नमक यह सब मसाले भी डाले। अब ईन सबको अच्छे से हिलाए। 
6. प्याज का मसाला तैयार होने पर इसे ठंडा होने दे। जब मसाला ठंडा हो जाये तब इसमें छोटे छोटे गोल गोले करके रख दे। 
7. अब मैदे का थोड़ा आटा ले उनको छोटी गोल पूरी बनाए।अब उसमे मसाले का एक गोला रखे। अब मैदे की पूरी से इसकी कवर करे। अब इसमें दोनों बाजू थोड़ा आटा लगाए। जिससे कचोरी बनाए वक़्त चिपके नहीं। अब फिर से इसे पूरी की साइज का बेले। 
8. अब आपकी कचोरी तेल में तलने के लिए तैयार है। 
9. कचोरी को डीप फ्राय करना है। औऱ गैस धीमी और मीडियम आंच पर रखना है। 
10.कचोरी को हल्का ब्राउन होने दे। 
11. अब आपकी जोधपुर की स्पेशल प्याज की कचोरी खाने के लिए बिल्कुल तैयार है

प्याज की कचोरी को आप दही और ईमली की मीठी चटनी के साथ खाये। 


Frequently Asked Questions

जोधपुर की फेमस डिश कोनसी है?
जोधपुर की फेमस डिश प्याज की कचोरी है।
प्याज की कचोरी किसके साथ खाई जाती है?
प्याज की कचोरी को आप दही और ईमली की मीठी चटनी के साथ खाई जाती है।
प्याज की कचोरी किससे बनाई जाती है?
प्याज की कचोरी प्याज और आलू से बनाई जाती है?
कचोरी की बेहतरीन खुशबू के लिए क्या किया जाता है?
कचोरी की बेहतरीन खुशबू के लिए मैदे के आटे मे अजवाइन डाला जाता है।
प्याज की कचोरी कितने समय मे बनके तैयार होती है?
प्याज की कचोरी 15 मिनट मे बनके तैयार होती है।

Tranding