Trending
Monday, 2025 March 17
पहली बार चुनाव लड़ने का फैसला प्रियंका गांधी ने, वायनाड से लड़ेगी चुनाव
Updates / 2024/06/18

पहली बार चुनाव लड़ने का फैसला प्रियंका गांधी ने, वायनाड से लड़ेगी चुनाव

प्रियंका गांधी ने अपने राजनीतिक करियर में अब तक चुनावी मैदान में सीधे तौर पर हिस्सा नहीं लिया था। लेकिन इस बार, उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। यह फैसला कांग्रेस पार्टी के लिए एक नया जोश और ऊर्जा लेकर आ सकता है। प्रियंका का करिश्माई व्यक्तित्व और उनकी लोकप्रियता पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

कांग्रेस के थिंक टैंक ने तय कर दिया है कि राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट छोड़ेंगे और प्रियंका गांधी यहां से चुनाव लड़ेंगी।



तय कर दिया गया कि राहुल गांधी अमेठी सीट अपने पास रखेंगे और वायनाड से बहन प्रियंका को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। 

राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद जारी एक बयान में कहा था कि अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ जाती तो चुनाव जीत जाती. राहुल गांधी यह इसलिए कह रहे थे, क्योंकि उनका मानना था कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरूद्ध प्रियंका गांधी लड़ जाती तो चुनाव जीत जाती.


पांरपरिक रायबरेली लोकसभा सीट को राहुल गांधी ने अपने पास रखा

गौरतलब है केरल के वायनाड सीट और उत्तर प्रदेश के कांग्रेस पारंपरिक रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी ने चुनाव जीतकर सांसद चुने गए थे. राहुल गांधी ने वायनाड की जगह रायबरेली सीट को अपने पास रखा है. अब उपचुनाव में वायनाड सीट से प्रियंका गांधी को उतारने का फैसला किया है.



चुनाव से पहले प्रियंका गांधी का भाषण 

प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रचार भी जबरदस्त तरीके से किया। रायबरेली में ही पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया तो प्रधानमंत्री मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान पर भी निशाना साधा। जनता से पूछा कि क्या कांग्रेस ने 55 वर्षों में किसी का सोना या मंगलसूत्र छीना? नतीजा ये रहा कि अमेठी से केएल शर्मा तो रायबरेली से राहुल गांधी को जीत हासिल हुई, वो भी बड़े अंतर के साथ। रायबरेली में राहुल गांधी चुनाव जीते लेकिन बहुत हद तक इस जीत का श्रेय प्रियंका गांधी के प्रचार अभियान को भी जाता है। यह कहने में भी कोई गुरेज नहीं कि प्रियंका गांधी ने सुस्त पड़ती दिख रही कांग्रेस में ईंधन भरने का काम किया। 

Tags- Priyanka Gandhi Vadra, Congress, INC, Rahul Gandhi, Wayanad, Kerala, Hindi News, Hindi Samachar, ABP News,प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस, राहुल गांधी, वायनाड, केरल, हिंदी समाचार, हिंदी न्यूज, एबीपी न्यूज


Frequently Asked Questions

प्रियंका गांधी कहां से चुनाव लड़ रही हैं?
प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से चुनाव लड़ सकती हैं
प्रियंका गांधी ने पहले कितने चुनाव लड़े?
प्रियंका गांधी का यह पहला चुनाव होगा।

Tranding


HappyZindagi

contact@happyzindagi.com

© Happy Zindagi. All Rights Reserved.