Trending
Wednesday, 2025 February 19
लक्षद्वीप जाने का सबसे सरल और सस्ते रास्ते की जानकारी
Updates / 2024/01/11

लक्षद्वीप जाने का सबसे सरल और सस्ते रास्ते की जानकारी

लक्षद्वीप: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में लक्षद्वीप गए थे। उन्होंने खुद देशवासियों से घूमने की सलाह दी है। इसके बाद सोशल मीडिया पर मालदीव की तुलना लक्षद्वीप से करने की बहस छिड़ गई है। यह चर्चा मालदीव के उच्च पदस्थ अधिकारियों और मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी से शुरू हुई थी। इस विवाद के कारण बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटकों ने मालदीव जाने की प्लानिंग रद्द कर दी है। कई लोग अब छुट्टियों में लक्षद्वीप जाने की योजना बना रहे हैं। यह जानना चाह रहे हैं कि लक्षद्वीप कैसे जाएं। यहां जाने का रूट और कितना किराया लगेगा। अगर आप लक्षद्वीप घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं तो हम लक्षद्वीप ट्रिप से जुड़ी सारी जानकारी बताने जा रहे हैं।

लक्षद्वीप घूमने का सबसे अच्छा समय (Lakshadweep Best Time To Visit)

लक्षद्वीप का तापमान 20 डिग्री सेल्यियस और 30 डिग्री सेल्सियस रहता है। अक्टूबर से मई के बीच यात्रा की जा सकती है। ग्रमियों में यहां मौसम सुहाना रहता है।

लक्षद्वीप कैसे जाएं? (How To Reach Lakshadweep)

लक्षद्वीप जाने के दो तरीके हैं। पहला हवाई मार्ग और दूसरा जल मार्ग।

  • लक्षद्वीप के लिए फ्लाइट

हवाई मार्ग के जरिए लक्षद्वीप जाना चाहते हैं तो सबसे करीब एयरपोर्ट कोच्चि का अगत्ती एयरपोर्ट है। यह लक्षद्वीप जाने का एकमात्र एयरपोर्ट है। देश के किसी भी कोने से आप अगत्ती के लिए फ्लाइट बुक कर लें। एयरपोर्ट से नाव या हेलीकॉप्टर के जरिए अन्य द्वीपों की सैर कर सकते हैं। दिल्ली से लक्षद्वीप के फ्लाइट टिकट का किराया एक तरफ का करीब 12 हजार है। मुंबई छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अगत्ती एयरपोर्ट का किराया 9 हजार से 11 हजार के बीच है।

  • लक्षद्वीप की जहाज से यात्रा

कोच्चि से लक्षद्वीप तक एमवी करावती, अरेबियन सी, लक्षद्वीप सी, लगून कोरल्स, अमिंद्रिवी और एमवी मिनिकॉय जहाज चलते हैं। यह 14-18 घंटे में लक्षद्वीप पहुंचा देते हैं।

इसके अलावा आप लक्षद्वीप फेयरी से भी जा सकते हैं। बेंगलुरु से एर्नाकुलम तक बस से पहुंचें। यहां से टैक्सी लेकर विलिंगटन आईलैंड जाएं और फिर फेयरी से लक्षद्वीप की राजधानी करावत्ती का सफर कर सकते हैं।

  • कोच्चि से लक्षद्वीप कैसे जाएं?

कोच्चि से सात पैसेंजर शिप्स लक्षद्वीप आयलैंड्स (Lakshadweep Islands) तक जाते हैं. ये जहाज MV कवरात्ती, MV अरेबियन सी, MV लक्षद्वीप सी, MV लगून, MV अमिडवी और मिनिकोय हैं जो कोच्चि से लक्षद्वीप तक जाते हैं. जिस द्वीप तक जाया जा रहा है उसे देखते हुए इन शिप्स से यात्रा का समय 14 से 18 घंटों के बीच हो सकता है

लक्षद्वीप टूर पैकेज (Lakshadweep Average Budget Required)

लक्षद्वीप जाने के लिए फ्लाइट टिकट एक महीने पहले बुक कर लें। यह आपको काफी सस्ता पड़ेगा। वहीं, टिकट बुक करते समय क्रिकेड कार्ड से भुगतान करने पर डिस्काउंट भी मिल सकता है। लक्षद्वीप टूर पैकेज में ट्रैवल को छोड़कर बजट प्रति व्यक्ति 20 से 30 हजार हो सकता है।

लक्षद्वीप में घूमने की जगहें (Places To Visit In Lakshadweep)

लक्षद्वीप में अगत्ती, कदमत, मिनिकॉय द्वीप, थिन्नाकारा, कल्पेनी द्वीप और कावारत्ती द्वीप घूमने लायक जगह है। यहां आप स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग सहित कई एडवेंचर्स का मजा उठा सकते हैं।

Tags- लक्षद्वीप कैसे जाए, लक्षद्वीप जाने का रास्ता, लक्षद्वीप कैसे पहुंचे 


Frequently Asked Questions

लक्षद्वीप जाने के लिए क्या करें?
लक्षद्वीप के लिए कोई सीधी फ्लाइट कोच्चि के अलावा कहीं से नहीं है. कोच्चि पहुंचने पर अगर आप फ्लाइट से लक्षद्वीप जाना चाहते हैं तो अगाट्टी के लिए फ्लाइट उपलब्ध है. ये फ्लाइट क़रीब डेढ़ घंटे की ह
कोच्चि से लक्षद्वीप कैसे जाएं?
कोच्चि से सात पैसेंजर शिप्स लक्षद्वीप आयलैंड्स (Lakshadweep Islands) तक जाते हैं. ये जहाज MV कवरात्ती, MV अरेबियन सी, MV लक्षद्वीप सी, MV लगून, MV अमिडवी और मिनिकोय हैं जो कोच्चि से लक्षद्वीप तक जाते हैं. जिस द्वीप त
लक्षद्वीप के लिए कौन सा महीना सबसे अच्छा है?
लक्षद्वीप की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मध्य मई तक है। मध्य मई से सितम्बर तक वर्षा होती है। हालाँकि लक्षद्वीप में सभी रिसॉर्ट पूरे साल खुले रहते हैं, लेकिन मानसून के दौरान जहाज से
लक्षद्वीप जाने के लिए कितने दिन चाहिए?
यात्रा के लिए चुना द्वीप के आधार पर मार्ग 14 से 18 घंटे लगते हैं।
क्या लक्षद्वीप के लिए वीजा चाहिए?
दूसरी ओर विदेशी पर्यटकों के लिए लक्षद्वीप समेत भारत में एंट्री के लिए वैध पासपोर्ट और भारतीय वीजा रखना अनिवार्य है.

Tranding