Trending
Wednesday, 2025 February 19
कितने बजे दिखेंगे 6 ग्रह एक साथ आसमान मे जानिए पूरी जानकारी
Updates / 2024/06/03

कितने बजे दिखेंगे 6 ग्रह एक साथ आसमान मे जानिए पूरी जानकारी

अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखने वालों के लिए साल 2024 बेहद ही खास होता जा रहा है। अमेरिका में पूर्ण सूर्य ग्रहण और फिर मई में ब्रिटेन समेत उत्तरी क्षेत्रों में आश्चर्यचकित कर देने वाली नॉर्दर्न लाइट के बाद अब जून की शुरुआत में एक और दुर्लभ खगोलीय घटना हो रही है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि आज यानी 3 जून को सौरमंडल के छह ग्रह एक सीध में आ गए हैं। इस दुर्लभ खगोलीय घटना को 'ग्रहों की परेड' कहा गया है। ग्रहों का एक सीध में होना सोमवार को सबसे साफ नजर आएगा, जिसे सूर्योदय से पहले तक देखा जा सकता है। लोग इस परेड को कई दिनों तक देख सकते हैं।



कौनसे ग्रह देख पाएंगे एक साथ 

सोमवार को बृहस्पत, बुध, यूरेनस, मंगल, नेपच्यून और शनि एक सीधे में नजर आएंगे। हालांकि, इन्हें कई खगोलीय घटनाओं की तरह नंगी आंखों से देखना संभव नहीं होगा।

भारत में कहां से आएगी नजर?

ग्रहों की परेड को पूरे भारत में देखा जा रहा है, क्योंकि इस समय आसमान साफ है। चूंकि ये संरेखण कई दिनों तक बना रहेगा, ऐसे में इसे हर दिन सूर्योदय से पहले देखने के लिए सुबह 4 बजे का अलार्म सेट करें। भारत में इस समय गर्मियों का मौसम चल रहा है, ऐसे में सूर्योदय पहले हो जा रहा है। एक बार सूर्योदय होने पर अंतरिक्ष में इसे देख पाना मुश्किल है।


लेकिन 3 जून को नही देख पाएंगे एक साथ सभी ग्रह 

स्पेस डॉट कॉम ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 3 जून को इस परेड को देखने की उम्मीद करने वालों को निराशा हाथ लगने की उम्मीद है। नासा के एक्सपर्ट ने बताया है कि 3 जून ग्रहों की परेड को देखने का सबसे अच्छा समय नहीं है। इस दिन यूरेनस, बुध और बृहस्पति सूर्य की रोशनी में डूब जाएंगे और क्षितिज के इतने करीब होंगे कि दिखाई नहीं देंगे। नासा ने एक विज्ञप्ति में बताया कि वास्तव में कथित रूप से बताए गए छह में से केवल दो ग्रह शनि और मंगल ही दिखाई देंगे। जून की शुरुआत में बृहस्पति और बुध सुबह के समय क्षितिज पर या उससे नीचे होंगे और दिखाई नहीं देंगे। 

इस दिन देख पाएंगे सभी ग्रह 

नासा एक एक्सपर्ट प्रेस्टन डाइचेस ने यूएसए टूडे को बाताय कि ग्रहों की परेड के लिए सबसे सही समय 29 जून है, जब आप सुबह शनि, मंगल और बृहस्पति को चंद्रमा के साथ आकाश में देखेंगे।



द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक वारविक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डैनी स्टीघ ने कहा कि सौरमंडल में होने वाली यह घटना पूरी दुनिया से दिखाई देगी. उन्होने कहा, "एक साथ लाइन ये सभी ग्रह की दिनों तक दिखाई दे सकते हैं. यह ग्रह अगस्त 2024 और जनवरी 2025 में सौरमंडल में फिर से एक साथ लाइन में दिखेंगे."

पहले कब दिखे थे?

इससे पहले 2023 में, बुध, बृहस्पति, शुक्र, यूरेनस और मंगल का परेड 28 मार्च को हुआ था. मार्शल स्पेस फ्लाइट सेंटर में नासा के उल्कापिंड पर्यावरण कार्यालय के प्रमुख बिल कुक ने उस समय "गुड मॉर्निंग अमेरिका" को बताया, "आप सोच रहे होंगे कि ग्रहों का परेड दुर्लभ है, लेकिन ईमानदारी से कहें तो, हमें हर दो साल में एक बार यह देखने को मिलता है."

Tags- planetary parade 2024 india time, june planetary parade, planetary parade june 2024 india, planetary parade 2024 india time today, 3 june planet parade time, planet parade time in india, अंतरिक्ष में ग्रहों की परेड, एक सीध में छह ग्रह, छह ग्रहों की महापरेड, भारत में ग्रहों की महापरेड


Frequently Asked Questions

भारत में 2024 में सभी ग्रह कब एक सीधी रेखा में आते हैं?
हा 3 जून से दिखेंगे सभी ग्रह एक सीधी रेखा में।
6 ग्रहो को एक ही सीध मे देखने का सही समय क्या है?
इसे हर दिन सूर्योदय से पहले देखने के लिए सुबह 4 बजे का अलार्म सेट करें। भारत में इस समय गर्मियों का मौसम चल रहा है, ऐसे में सूर्योदय पहले हो जा रहा है। एक बार सूर्योदय होने पर अंतरिक्ष में इसे देख पाना मुश्किल है।
कौनसे ग्रह एक साथ एक ही सीध मे दिखने वाले है?
सोमवार को बृहस्पत, बुध, यूरेनस, मंगल, नेपच्यून और शनि एक सीधे में नजर आएंगे। हालांकि, इन्हें कई खगोलीय घटनाओं की तरह नंगी आंखों से देखना संभव नहीं होगा।
क्या 3 जून को दिखाई देंगे सभी ग्रह एक सीध मे?
नासा एक एक्सपर्ट प्रेस्टन डाइचेस ने यूएसए टूडे को बाताय कि ग्रहों की परेड के लिए सबसे सही समय 29 जून है, जब आप सुबह शनि, मंगल और बृहस्पति को चंद्रमा के साथ आकाश में देखेंगे।
क्या पहले भी कभी दिखे थे यह ग्रह एक साथ?
इससे पहले 2023 में, बुध, बृहस्पति, शुक्र, यूरेनस और मंगल का परेड 28 मार्च को हुआ था.

Tranding