Trending
Wednesday, 2025 February 19
Veg Recipe: भरवा मिर्ची की सब्जी बनाने की विधि हिन्दी मे।
Veg Recipe / 2023/04/30

भरवा बेसन की मिर्ची


भरवा बेसन की मिर्ची एक पारंपरिक भारतीय व्यंजन है जो खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। यह एक स्वादिष्ट स्टार्टर या मुख्य व्यंजन के रूप में परोसा जा सकता है। इस व्यंजन के लिए मिर्चियों को भरा जाता है जिसमें बेसन, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक शामिल होता है। इसके बाद इन्हें तला जाता है जो उन्हें कुरकुरे होने तक पका देता है। भरवा बेसन की मिर्ची आसानी से बनाई जा सकती है और इसमें समय भी कम लगता है। इसे दाल-चावल के साथ या रोटी के साथ परोसा जा सकता है। अगर आप खाने के शौकीन हैं और नए व्यंजनों की खोज में हैं, तो आपको भरवा बेसन की मिर्ची जरूर प्रयास करनी चाहिए। इसे बनाने के लिए जरूरी सामग्री आसानी से उपलब्ध होती है और इसका स्वाद बेहद स्वादिष्ट होता है ।आप भरवा बेसन की मिर्ची को घर पर बना सकते हैं और इसे अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा कर सकते हैं। साथ ही, यह व्यंजन स्वस्थ भोजन की दृष्टि से भी उत्तम है क्योंकि इसमें तले हुए मिर्चियों के साथ-साथ बेसन भी होता है जो पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। बेसन में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

मिर्ची भरने की सामग्री

  1. मिर्चियां - 10-12
  2. बेसन - 1 कप
  3. धनिया पाउडर - 1 टेबल स्पून
  4. हल्दी पाउडर - 1/2 टेबल स्पून
  5. अमचूर पाउडर - 1 टेबल स्पून
  6. लाल मिर्च पाउडर - 1 टेबल स्पून
  7. नमक - स्वादानुसार
  8. तेल - तलने के लिए
  9. नींबु 1
  10. धनिया पत्ता
  11. अदरक लहसून पेस्ट

मिर्ची भरने की विधि

1. भरवा मिर्ची बनाने के लिए सबसे पहले आप मिर्ची को अच्छे से धोए। फिर साफ कपड़े से पोंछ ले। अब मिर्ची के ऊपर से एक लंबा कट लगा ले। जिससे आप मिर्ची को भर सके। इसी प्रकार सारी मिर्ची को आपको लंबा कट लगाना है। 

2. अब एक पैन में उसमे 2 चम्मच तेल डाले। तेल गरम होने पर उनसे जीरा और हींग डाले। अब उसमे बेसन डाले। बेसन की हल्का ब्राउन होने तक अच्छे से पकाये। गैस को धीमी आंच पर ही रखे। बेसन  ब्राउन होने पर उसे एक अलग बर्तन मे निकाल ले। 

3. अब ब्राउन हुए बेसन को चम्मच की सहायता से मसले। अब बेसन में सारे मसाले जैसे लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, धनिया पत्ता और अदरक लहसून पेस्ट डाले। साथ ही एक नींबु भी निचोड़ दे। इन सारे मसाले को आप अच्छे से मिक्स करे। औऱ चम्मच की सहायता से पानी डालकर इसे थोड़ा गिला करे। 

4. मसाला तैयार होने के बाद मिर्ची में मसाले को भरे। अब उसी पैन में फिर से 2 चम्मच तेल डाले और एक एक करके मिर्ची भी डाले आधा कप पानी डाल ले। जिसके मिर्ची अच्छे से पक जाए। 10 मिनट तक ढक कर अच्छे से मिर्ची को पकने दे। 10 मिनट के बाद गैस को बंद करले। आपकी भरवा मिर्ची की सब्जी तैयार है। आप इसे रोटी के साथ खाये। औऱ दूसरों को भी खिलाए। 


Frequently Asked Questions

मिर्ची को किससे भरा जाता है?
मिर्ची को बेसन, आलू, प्याज से भरा जाता है।
भरवा मिर्ची की सब्जी को चटपटी कैसे बनाते है?
भरवा मिर्ची की सब्जी को चटपटी शक्कर औऱ नींबु से बनाते है।
भरवा मिर्ची की सब्जी बनाने के लिए कौनसी सामग्री जरूरी होती है?
भरवा मिर्ची की सब्जी बनाने के लिए बेसन, नींबु, लाल मिर्च, हल्दी और धनिया पाउडर की जरूरत होती है।
भरवा मिर्ची की सब्जी बनाने मे कितना समय लगता है?
भरवा मिर्ची की सब्जी बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। भरवा मिर्ची की सब्जी सिर्फ 5 मिनट मे बनके तैयार होती है।
भरवा मिर्ची की सब्जी कैसे बनाए?
भरवा मिर्ची की सब्जी बनाने के लिए पहले बेसन की भुना जाता है। फिर उसमे सारे मसाले भरे जाते है।

Tranding