Trending
Sunday, 2025 April 20
औस्ट्रेलिया से लौटेते ही पीएम मोदी ने किया ट्वीट, मोदी की रूस और औस्ट्रेलिया दौरे से अमेरिका की चिंता बढ़ी
Updates / 2024/07/11

औस्ट्रेलिया से लौटेते ही पीएम मोदी ने किया ट्वीट, मोदी की रूस और औस्ट्रेलिया दौरे से अमेरिका की चिंता बढ़ी

9-10 जुलाई के दो दिन की यात्रा के बाद आज पीएम नरेंद्र मोदी भारत के लिए रवाना 



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में रूस और ऑस्ट्रिया में अपने दौरे के दौरान शांति का संदेश दिया है। उन्होंने कहा, "यह युद्ध का समय नहीं है," और ज़ोर दिया कि मासूमों की मौत किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बयान में विशेष रूप से निर्दोष लोगों की जान की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया और वैश्विक शांति की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। यह संदेश मौजूदा अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के संदर्भ में दिया गया, जहां निर्दोष नागरिकों की जानें खतरे में हैं। मोदी का यह बयान अंतरराष्ट्रीय समुदाय से शांति और समझौते की दिशा में काम करने का आग्रह करता है।


ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मोदी ने कहा कि मासूम बच्चों की जान की हानि स्वीकार्य नहीं है। पिछले तीन दिनों में भारतीय पीएम तीन बार बच्चों की मौत का मामला उठा चुके हैं। पीएम गुरुवार को सुबह भारत लौटेंगे। विएना के जिस हाल में पीएम मोदी ने शांति का संदेश रूस को भेजा है, वह बहुत ही ऐतिहासिक है।


पीएम मोदी ने कहा 

पीएम ने कहा, 'कहीं भी हो, मासूम लोगों की जान की हानि स्वीकार्य नहीं है। भारत और ऑस्ट्रिया, शांति और स्थिरता की जल्द से जल्द बहाली के लिए डायलॉग और डिप्लोमेसी पर बल देते हैं। इसके लिए हम दोनों मिलकर हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं।' इसी कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रिया के चांसलर नेहमर ने कहा कि भारत एक प्रभावशाली देश है और इसकी अपनी साख है, जोकि यूक्रेन-रूस शांति प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रूस-ऑस्ट्रिया से लौटकर PM मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री मोदी रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा से लौट आए हैं। इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करके बताया कि ऐतिहासिक यात्रा रही। दोनों देशों के साथ भारत की दोस्ती बढ़ी। ऑस्ट्रिया की मेरी यात्रा ऐतिहासिक और अत्यधिक उपयोगी रही है। हमारे देशों के बीच मित्रता में नया जोश जुड़ा है। मुझे वियना में विविध कार्यक्रमों में भाग लेने की खुशी है। ऑस्ट्रियाई सरकार और लोगों को उनके आतिथ्य और स्नेह के लिए धन्यवाद।



अमेरिका खुश नही मोदी और पुतिन की दोस्ती से 

जब अमेरिका ने भी यह माना है कि मोदी यूक्रेन-रूस युद्ध को रुकवाने में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर सकते हैं। मंगलवार को अमेरिका का राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस, विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय पेंटागन, तीनों ने अलग-अलग समय पीएम मोदी की रूस यात्रा पर टिप्पणी की है।

अमेरिका की चिंता बढ़ी 

भारत यूक्रेन में स्थाई शांति लाने में मदद कर सकता है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक अन्य प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि रुस के साथ भारत के संबंधों को लेकर हमारी जो चिंताएं हैं, उसको लेकर हम लगातार भारत से विमर्श करते रहे हैं।

Tags-pm modi austrelia visit, russia ukrain war, india on ukrain war, pm modi putin meet, pm modi russia visit, india global influence


Frequently Asked Questions

प्रधानमंत्री मोदी ने यह बयान कब और कहाँ दिया?
प्रधानमंत्री मोदी ने यह बयान हाल ही में रूस और ऑस्ट्रिया के दौरे के दौरान दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बयान में क्या मुख्य बात कही?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यह युद्ध का समय नहीं है, और मासूमों की मौत किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान का उद्देश्य क्या है?
इस बयान का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय समुदाय को शांति और समझौते की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करना है।
प्रधानमंत्री मोदी ने किस पर विशेष ध्यान केंद्रित किया?
प्रधानमंत्री मोदी ने निर्दोष लोगों की जान की सुरक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित किया।
प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान किस संदर्भ में दिया गया है?
यह बयान मौजूदा अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के संदर्भ में दिया गया है, जहां निर्दोष नागरिकों की जानें खतरे में हैं।

Tranding


HappyZindagi

contact@happyzindagi.com

© Happy Zindagi. All Rights Reserved.