Trending
Sunday, 2025 April 20
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू पर काला जादू करने की कोशिश, आरोपी एक महिला
Updates / 2024/06/27

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू पर काला जादू करने की कोशिश, आरोपी एक महिला

Maldives President Mohamed Muizzu मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू पर काला जादू करने की कोशिश की गई है। 



काला जादू की कोशिश करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है और उसके दो साथियों को भी पकड़ा है। महिला पर आरोप है कि वो मोइज्जू पर प्रभाव जमाना चाहती थी जिसके चलते उसने ये हथकंडा अपनाया था।


मालदीव की पर्यावरण राज्य मंत्री फातिमाथ शमनाज को राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर काला जादू करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। 



स्पेनिश न्यूज एजेंसी EFE के मुताबिक,फातिमाथ के अलावा 2 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने सभी को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।


हालांकि, मालदीव की सरकार की तरफ से अब तक इस मामले में कोई बयान नहीं दिया गया है। इससे पहले पुलिस ने फातिमाथ के घर की तलाशी ली थी। इस दौरान वहां से काला जादू से जुड़ा काफी सामान बरामद हुआ था। फातिमाथ राष्ट्रपति कार्यालय में काम करने वाले मंत्री एडम रामीज की पत्नी हैं।



मालदीव में काले जादू को फंदिता या सिहुरु नाम से जाना जाता है। इस्लाम कानून में इसे गंभीर अपराध कहा गया है। हालांकि, इसके बावजूद मालदीव में बड़ी संख्या में लोग काला जादू करते हैं। पिछले महीने पुलिस ने मुइज्जू की पार्टी के एक नेता पर काला जादू करने के मामले में 60 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार किया था।

Tags- Maldives Minister woman, Fatima shamnaz black magic,  Maldives President, Mohamed Muizzu black magic


Frequently Asked Questions

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू पर काला जादू किसने किया?
मालदीव की पर्यावरण राज्य मंत्री फातिमाथ शमनाज को राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर काला जादू करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
मालदीव में काले जादू को क्या कहते है?
मालदीव में काले जादू को फंदिता या सिहुरु नाम से जाना जाता है।
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू पर काला जादू के आरोप मे कितने लोगो को गिरफ्तार किया गया है?
3 लोगो को गिरफ्तार किया गया है।
राज्य मंत्री फातिमाथ कौन है?
फातिमाथ राष्ट्रपति कार्यालय में काम करने वाले मंत्री एडम रामीज की पत्नी हैं।

Tranding


HappyZindagi

contact@happyzindagi.com

© Happy Zindagi. All Rights Reserved.